एवीएन न्यूज डेस्क नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद प्रदेश में सियासी घमासान युद्ध चल रहा है. कहीं पर नेता को टिकट न मिलने पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं तो कही बगावती सुर अपना रहे हैं तो कहीं सियासी भविष्य को देखते हुए दल बदलने यानी पार्टी बदलने की कोशिश कर रहे हैं. इन सभी के बीच राज्य में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया यू बोले भूचाल आ गया जब कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के नाम से एक लेटर सोसल मीडिया पर वायरल हुआ.

 

इस वाइरल लेटर में लिखा है कि, “अपने पांच दशक के राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे कांग्रेस में रहते हुए मिले है. एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर मैंने कांग्रेस पार्टी में हि रहते हुए तय किया है. पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय महासचिव से लेकर राज्यसभा सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाने का काम किया है, जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा. लेकिन गत कुछ महीनों से शीर्ष नेतृत्व में उदासीनता देखकर मैं बहुत आहत हूं. मध्य प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता केंद्रित दल न होकर अब विशेष नेता केंद्रित हो गई है. जिसकी वजह से खुद को असहज महसूस कर रहा हूं”

“मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन में मेरे द्वारा दिए गए नामों पर कोई विचार नहीं किया गया है. निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दिए जाने से मेरे स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंची है. मैं अब ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं जहां मुझे लगता है कि मैं अब ऐसे अन्यायपूर्ण माहौल में नहीं रह सकता हू”.

“मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने वर्षों से मेरी विभिन्न पार्टी में भूमिकाओं को मेरा समर्थन किया है. भारी मन से मैं पार्टी के साथ अपना जुड़ाव खत्म करने के लिए अपने फैसले की घोषणा करता हूं. कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पद से इस्तीफा देता हूं. इसे आप स्वीकार करें”.

बीजेपी (BJP) झूठ बोलने में माहिर है- दिग्विजय सिंह

सोसल मीडिया में वायरल लेटर को लेकर दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी को खूब घेरा है. इस्तीफे की बात को खारिज करते हुए कहा है कि, “बीजेपी (BJP) झूठ बोलने में माहिर है. 1971 में मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी. मैने पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था. जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी में रहूंगा. मै इस झूठ की पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं”.

इस मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने डीसीपी पुलिस थाना साइबर सेल भोपाल से शिकायत की है. साथ ही दिग्विजय सिंह ने बीजेपी (BJP) के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीजीपी से अनुरोध किया है कि, “⁩महोदय क्या आप इन झूठे लोगों पर FIR दर्ज करेंगे?”

चुनाव जितने के लिए नेता और क्या क्या करेगे वो तो देखना मज़ेदार होगा क्योंकि अभी चुनावी बुखार सब पड़ चढ़ गया है.

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *