Patna/Bihar: पटना में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। शहर के दो बड़े रेजिडेंशियल होटलों के किचन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान कथित नकली पनीर मिला है। इतना ही नहीं, किचन में फैली गंदगी, जंग लगे मसालों के डिब्बे और खाने-पीने की चीजों को रखने के गलत तरीके देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। कार्रवाई के बाद दोनों होटलों के किचन को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।
पटना के मगध और एम्बेसडर होटल में छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, पटना खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को गांधी मैदान थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित दो बड़े रेजिडेंशियल होटल मगध और एम्बेसडर होटल के किचन में छापेमारी की।
यह कार्रवाई खाने-पीने की चीजों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई। जांच के दौरान दोनों होटलों के किचन में कथित तौर पर नकली पनीर पाया गया।
किचन की गंदगी देखकर अधिकारी भी रह गए हैरान
छापेमारी के दौरान सिर्फ नकली पनीर ही नहीं, बल्कि किचन की साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब मिली। किचन में तेल और मसालों की गंदगी फैली हुई थी। मसाले रखने वाले डिब्बों में जंग लगा हुआ था।
सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि किचन में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था। खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने और उनकी स्वच्छता को लेकर जरूरी सावधानियां भी नहीं बरती जा रही थीं।
किचन की बदहाल स्थिति देखकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी दंग रह गए।
तीन दिनों के लिए सील किए गए दोनों होटलों के किचन
जांच में मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों होटलों के किचन को तीन दिनों के लिए सील कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है, ताकि लोगों को मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके।
फूड इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने क्या कहा?
इस मामले में पटना के फूड इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है। होटलों के किचन में नकली पनीर और साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। इसी को देखते हुए दोनों होटलों के किचन को तीन दिनों के लिए सील किया गया है।
होटल में खाना खाने वाले ग्राहकों की सेहत की जिम्मेदारी किसकी?
पटना के दो बड़े होटलों में सामने आई इस तस्वीर ने होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोग परिवार के साथ होटल में खाना खाने जाते हैं और भरोसा करते हैं कि उन्हें साफ-सुथरा और सुरक्षित भोजन मिलेगा।
लेकिन जब बड़े होटलों के किचन में ही कथित नकली पनीर, जंग लगे मसाले के डिब्बे और गंदगी जैसी स्थिति सामने आती है, तो छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों की व्यवस्था पर भी सवाल उठना लाजिमी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग को ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखनी चाहिए, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
Written & Edit by : Chandan Patel
AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in
यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में महाविस्फोट! 53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के लगाकर रच दिया इतिहास
भारत-नेपाल रिश्तों को नई मजबूती देने की तैयारी, आज PM मोदी और बालेंद्र शाह के बीच होगी अहम बैठक
जमुई समेत बिहार में बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, खेतों में बर्बाद हो रही धान की फसल
जमुई में बालू लदे ट्रक का कहर, 70 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ कुचला; डॉक्टरों को काटना पड़ा

