जमुई में अब हालात ऐसे हो गए हैं… कि अपराधियों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा!” यह मामला है जमुई टाउन थाना की पुलिस फरार अभियुक्त ढीबू यादव को गिरफ्तार करने के लिए खैरमा गांव पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने मिलकर पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया।
लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से किया हमला
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आरोपी ढीबू यादव ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पुलिस पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में टाउन थाना के दो सब-इंस्पेक्टर (SI) और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी
हमले में घायल दोनों SI और सिपाही को तुरंत इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर मनीष कुमार की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।

आखिरकार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हमले के बावजूद पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी और मुख्य आरोपी ढीबू यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है।
जमुई के खैरमा में पुलिस टीम पर हमला मामले मे SDPO सतीश सुमन ने दी जानकारी
आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज
जानकारी के अनुसार, ढीबू यादव पर पहले से ही डकैती, लूट, मारपीट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, रेलवे थाना में भी उसके खिलाफ कई केस लंबित हैं।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद इलाके में पुलिस सतर्क हो गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
अब सवाल ये है…
क्या जमुई में कानून व्यवस्था कमजोर पड़ रही है?”
“या फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं?”
