उत्तर प्रदेश: कानपुर से एक हैरान कर देने वाला ख़बर सामने आया है. कहते है की यूपी मैं बाबा का बुलडोजर का खौफ है मगर दबंग इस कदर हावी हैं कि उन्होंने एक पुलिसवाले पर ही हमला बोल दिया. पुलिस कॉन्स्टेबल को लाठी-डंडों से सड़क पर गिराकर जम कर पीटा गया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हालत में कॉन्स्टेबल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा. वहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

आइए जानते हैं कि आख़िर पूरा मामला क्या है?

ये घटना कानपुर के बिल्हौर इलाके की है, जहां बीते सोमवार की रात को दो दबंगों ने खाना खाने निकले एक हेड कॉन्स्टेबल पर अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया. कॉन्स्टेबल को बीच सड़क पर गिरा-गिरा कर जमकर पीटा है. जिसके चलते कॉन्स्टेबल की हालत ऐसी हो गई कि उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराना पड़ा.

काकवान थाना क्षेत्र की डायल 112 में कार्यरत हैं.

पीड़ित मोहम्मद मुर्तजा खाना खाकर लौट रहा था जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस मै कॉन्स्टेबल है ,वो काकवान थाना क्षेत्र की डायल 112 में कार्यरत था. घटना वाले दिन वो देर रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने दोस्त दिलीप के साथ खाना खाने निकला था. जब दोनों खाना खाकर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी राहुल और विशाल नाम के युवकों से किसी बात पर कुछ बहस हो गई. जब मुर्तजा ने बताया वो पुलिस में है तो ये बहस कब जोरदार हाथापाई में बदल गई.
आरोप है कि राहुल व विशाल ने कॉन्स्टेबल मुर्तजा की लाठी और डंडे से जमकर पिटाई किया गया. मुर्तजा के साथी ने इसकी सूचना बिल्हौर थाने में दी जो उसके साथ था. मौके पर पहुंची बिल्हौर पुलिस की टीम ने कॉन्स्टेबल मुर्तजा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते मुर्तजा को कानपुर मेडिकल कॉलेज के हैलट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.

वही कॉन्स्टेबल मुर्तजा के सिर और चेहरे पर काफी गंभीर चोट लगी है. शरीर से भी काफी खून निकला है. डॉक्टर के अनुसार, उसकी हालत बहुत गंभीर है.

कानपुर के डीसीपी विजय ढुल कॉन्स्टेबल का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. कानपुर के डीसीपी का कहना है मारपीट करने वाले राहुल और विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. और दोनों लड़कों की तलाश की जा रही है. एफआईआर गंभीर धाराओं में लिखी गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल इलाके के एक बड़े राजनेता का करीबी है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *