इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें सीजन का आगाज़ 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ओपनिंग मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर आयोजित होगा, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
पिछले सीजन में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद बेंगलुरु में आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मचने की घटना भी सामने आई थी। इसके बाद से यहां मैचों के आयोजन को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला यहीं खेला जाएगा।
आईपीएल के अभी जारी हुआ केवल 20 मैचों का शेड्यूल
बीसीसीआई ने फिलहाल आईपीएल 2026 के पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया है। अभी केवल पहले 20 मुकाबलों का कार्यक्रम जारी किया गया है, जो 28 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

चुनावों के कारण शेड्यूल बनाना रहा चुनौतीपूर्ण
इस बार आईपीएल का पूरा शेड्यूल तैयार करना बीसीसीआई के लिए आसान नहीं रहा। दरअसल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनमें असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। चुनावी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए फिलहाल केवल शुरुआती मुकाबलों का ही कार्यक्रम जारी किया गया है।
IPL 2026 के पहले 20 मैचों का पूरा शेड्यूल
डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी RCB
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया था।
वहीं आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक पांच-पांच बार ट्रॉफी जीत चुकी हैं। ऐसे में इस सीजन में भी इन टीमों से कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है।
