बुधवार को भारतीय टीम और नीदरलैंड्स टीम के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रनों से शानदार जीत दर्ज की। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ।

शिवम दुबे की विस्फोटक पारी से भारत 193 तक पहुंचा

इंडियन टीम की ओर से शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अंतिम ओवरों में हार्दिक पंड्या ने भी अहम योगदान दिया और 21 गेंदों पर 30 रन बनाए।
हालांकि आखिरी ओवर में दोनों बल्लेबाजों के आउट होने से भारत 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

भारत
शिवम दुबे सिक्स मारते हुए

भारतीय पारी की शुरुआत लड़खड़ाई

ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा एक बार फिर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन भी जल्दी आउट हो गए और टीम का स्कोर 39/2 हो गया।
मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्या ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों के आउट होते ही भारत 110/4 पर पहुंच गया।

नीदरलैंड्स की पारी: अच्छी शुरुआत, फिर भारतीय गेंदबाजों का शिकंजा

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी। शुरुआती झटकों के बाद बास डी लीडे और कॉलिन एकरमैन के बीच साझेदारी बनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने समय पर विकेट निकालकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया। इंडियन टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला।

लगातार चौथी जीत के साथ भारत मजबूत स्थिति में

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपने चारों मुकाबले जीत लिए हैं। वहीं नीदरलैंड्स का टूर्नामेंट सफर यहीं समाप्त हो गया। नीदरलैंड्स को इस वर्ल्ड कप में सिर्फ एक जीत नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मिली थी।

प्लेइंग-11 में दो बदलाव, वॉशिंगटन सुंदर का डेब्यू

इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला। वहीं अक्षर पटेल को आराम दिया गया और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया। यह सुंदर का इस टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मुकाबला रहा।

नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI

माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, नोआ क्रोस, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन.

इंडियन टीम की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *