तेलंगाना : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सासंद सोनिया गांधी ने हैदराबाद के पास एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना के लिए 6 गारंटियों की घोषणा की. और उन्होंने कहा कि मुझे अपने सहयोगियों के साथ इस महान राज्य तेलंगाना के जन्म का हिस्सा बनने का अवसर मिला. अब इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने ओर कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार देखना मेरा सपना है, जो समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी.

सोनिया गांधी ने ऐलान किया कि महालक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे.साथ ही कहा कि अगर तेलंगाना में हमारी सरकार आई तो सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा प्रदान की जाएगी.

कांग्रेस पार्टी ने ये बड़े चुनावी वादे किए है.

1. महालक्ष्मी गारंटी
महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता की घोसना
500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर
आरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा

2. रायथु भरोसा गारंटी

किसानों को सालाना 15,000 की वित्तीय सहायता राशि
खेतिहर मजदूरों को 12,000 की सहायता राशि
धान की फसल पर 500 रुपए का बोनस दिया जाएगा

3. गृह ज्योति गारंटी
सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा

4. इंदिरम्मा इंदु गारंटी:

जिनके पास अपना घर नहीं है उन्हें मकान और 5 लाख रुपये भी दिए जाएंगे
तेलंगाना आंदोलन सेनानियों को 250 वर्ग गज के प्लॉट भी मिलेंगे

5. युवा विकासम

छात्रों को 5 लाख रुपये के विद्या भरोसा कार्ड दिए जाएंगे और हर मंडल में एक तेलंगाना इंटरनेशनल स्कूल होगा

6. चेयुथा:

4,000 रुपए की मासिक पेंशन और 10 लाख रुपए का राजीव आरोग्यश्री बीमा मिलेगा

स्वर्णिम तेलंगाना के सपने को साकार करने का समय है : कांग्रेस

वहीं, CWC (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में मतदाताओं से अपील की गई कि ‘बंगारू’ (स्वर्णिम) तेलंगाना के सपने को फिर से साकार करने और तेलंगाना के लोगों को वह भविष्य देने का समय है जिसके वे हकदार हैं. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि 2014 में तेलंगाना राज्य के निर्माण के साथ तेलंगाना के लोगों का संघर्ष सफल हुआ था. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि तेलंगाना के लोग एक ‘बंगारू’ तेलंगाना की आशा और कामना करते थे.

दिल्ली और हैदराबाद सरकार ने दिया धोखा’

सीडब्ल्यूसी (CWC) ने अपने बयान में तेलंगाना राज्य के गठन के दौरान कांग्रेस की अहम भूमिका को याद किया. और उन्होंने दावा किया कि जिस सपने के लिए लोगों ने तेलंगाना के लिए लड़ाई लड़ी वह अधूरा रह गया है. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि तेलंगाना के गठन के 9 साल बाद सीडब्ल्यूसी (CWC) ये महसूस करती है कि  स्वर्णिम तेलंगाना का सपना अधूरा रह गया है. क्योंकि यहां के लोगों को दिल्ली और हैदराबाद दोनों सरकारों ने धोखा दिया है.

कांग्रेस पार्टी का KCR पर हमला

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि “मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और उनके परिवार ने पारिवारिक शासन स्थापित कर लिया है और लोगों की आवाज नहीं सुन रहे हैं. सुनहरे भविष्य के वादे के बजाय, उन्होंने निज़ामों की तरह शासन करके राज्य को अतीत में धकेल दिया है. और बयान में कहा गया है कि कांग्रेस ने इस “कुशासन” के खिलाफ एक जन संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है, जिसकी शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा से शुरू हुई है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *