Gidhour/Jamui: गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर तीन बाईपास मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में पतसंडा गांव निवासी 65 वर्षीय कारू संपेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि वृद्ध नदी से शौच कर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी देते हुए घायल कारू संपेरा के पौत्र मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनके दादा रोड नंबर तीन की ओर से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वे सड़क पार कर रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल वृद्ध को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,गिद्धौर लाया गया,जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल,जमुई रेफर कर दिया गया है।

गिद्धौर
सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध कारू संपेरा का इलाज करते हुए

गिद्धौर पुलिस मामले की जांच में जुट गई

इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिजनों द्वारा इस घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को दे दी गई है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

News Editor: Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *