जमुई जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों ने एक युवक की जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा मलयपुर -लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर खादीग्राम के बंगामा के पास देर रात हुआ, जहां अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद युवक की बाइक ट्रक के अगले केबिन में फंस गई और ट्रक चालक उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहवे गांव निवासी विजय टुडू के पुत्र मुकेश टुडू के रूप में की गई है।

जमुई
बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन

जमुई में बाइक से ठाढ़ी गांव में ससुराल जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार मुकेश हाल ही में अपनी ननिहाल जगुआजोर आया हुआ था। वह बाइक से जमुई जिले में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बंगामा के पास उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीघटना के समय रात्रि में गश्ती पर निकली डायल 112 की पुलिस टीम मुख्य मार्ग से पाड़ो इलाके की ओर जा रही थी।

बंगामा गांव के समीप सड़क किनारे लहूलुहान हालत में युवक को देखकर पुलिस ने तत्काल उसे सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक की बाइक को खादिग्राम चौक के पास सड़क किनारे से बरामद किया। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि यह हिट एंड रन का मामला है। पुलिस ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *