बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल अब तेज हो गई है. जेडीयू (JDU) कार्यालय में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं, जो एनडीए (NDA) के एकजुट प्रचार की तस्वीर पेश कर रहे हैं. हालांकि, विपक्ष इस “एकता” को दिखावा बता रहा है और यह दावा कर रहा है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को ना सिर्फ मुख्यमंत्री पद, बल्कि पार्टी पर से भी हाथ धोना पड़ेगा.

तेजस्वी यादव बोले- हमें नीतीश कुमार जी के लिए पीड़ा है…

आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति को लेकर चिंता जताई है. वही उन्होंने कहा, नीतीश कुमार जी तो अब अचेत अवस्था में हैं. सरकार तो कोई और चला रहा है. उम्र का असर अब साफ दिख रहा है. दिल्ली से अमित शाह सरकार चला रहे हैं. बीजेपी (BJP) कह रही है कि चुनाव तक नीतीश जी पोस्टर पर रहेंगे, लेकिन उसके बाद क्या होगा- ये हमें पता ही है. हमें नीतीश कुमार जी के लिए पीड़ा है, लेकिन ये रास्ता उन्होंने खुद चुना है. हम कुछ नहीं कर सकते.
तेजस्वी यादव के इस बयान को नीतीश कुमार पर सीधा हमला माना जा रहा है.

बिहार
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

प्रशांत किशोर ने कहा, नीतीश कुमार बिहार में फिर नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तो सीएम नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर दावा किया है. उन्होंने कहा, चुनाव के बाद जेडीयू (JDU) का दफ्तर बीजेपी (BJP) का दफ्तर बन जाएगा. नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे. जेडीयू नाम की पार्टी ही नहीं रहेगी, बीजेपी (BJP) उस पर कब्जा कर लेगी.

बिहार
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर

हिंदुस्तान अवाम मोर्चा की विधायक दीपा मांझी ने कहा

हिंदुस्तान अवाम मोर्चा की विधायक दीपा मांझी ने कहा, बिहार में डबल इंजन की सरकार है. गठबंधन में एक साथ हैं तो साथ में पोस्टर लगेगा ही. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) की सरकार बनेगी. जब हम पढ़ाई करते थे- वैसा माहौल नहीं था बिहार में. 2005 के बाद बहुत कुछ बदला है. अब तो लड़कियां साइकिल से जाती हैं.

आरजेडी (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा

आरजेडी (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, जेडीयू बिहार में नाम मात्र की बची है. चुनाव के तुरंत बाद JDU का भाजपा में विलय होने वाला है. बिहार के आम मतदाताओं को झांसे में रखने के लिए चुनाव अलग अलग लड़ रहे हैं. इसीलिए बिहार के लोगों को सोचना है कि जो वोट दे रहे हैं वह भाजपा को दे रहे हैं. नीतीश और JDU को नहीं दे रहे हैं.

बिहार

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *