स्पेन के राष्ट्रपति “पेड्रो सांचेज़” Pedro Sanchez) ने बताया कि उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है. नतीजतन अब वो दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे. राष्ट्रपति सांचेज़ ने कहा कि फिलहाल वह “ठीक” महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति नादियाकै ल्विनो सांतामारिया

और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे.


उन्होंने सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” एक्स पर लिखा,

आज दोपहर मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं जी20 समिट के लिए नई दिल्ली की यात्रा नहीं कर पाऊंगा. मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों के मंत्री और विदेश मामलों, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री द्वारा शानदार ढंग से किया जाएगा.” राष्ट्रपति सांचेज़, रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन की बैठक से हटने वाले तीसरे विश्व नेता हैं.

जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन बैठक 9-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. यूरोपीय संघ के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों, और आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *