बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है. वही इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बुरी तरह से हुए हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की है.

मुख्यमंत्री ने बताया है कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. न्यायमूर्ति माइकल कुन्नाह के नेतृत्व में एक व्यक्ति जांच आयोग का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की तह तक जाएगा. साथ ही घटना को लेकर एफआईआर (F.I.R.) भी दर्ज कर ली गई है.

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में हुई भगदड़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन

सरकार ने तत्काल प्रभाव से कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है. इसमें एसीपी कब्बन पार्क, डीसीपी सेंट्रल जोन, एडीशनल कमिश्नर वेस्ट जोन, बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर, स्टेशन हाउस मास्टर और कब्बन पार्क थाना प्रभारी शामिल हैं. और इन सभी पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

बेंगलुरु

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुरक्षा कारण का हवाला देकर इस इवेंट को कराने से साफ मना कर दिया था. साथ ही आरसीबी (RCB) को 4 जून को इवेंट कराने से मना कर था. इसके बावजूद पुलिसकर्मियों को ही सस्पेंड कर दिया गया है.

कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी उनके पद से हटाया

इसके अलावा आरसीबी (RCB), केएससीए (KSCA) और इवेंट आयोजित करने वाली डीएनए कंपनी के प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. वही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह साफ किया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

3 जून को खेला गया था IPL फाइनल मुकाबला

आप को बता दें, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL का फाइनल खेला गया था. जैसे ही RCB की जीत हुई, देश के कई इलाकों में लोग जश्न मनाने लगे थे. बेंगलुरु में कई जगहों पर लोग सड़कों पर आ गए थे. भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी थी. लेकिन अगले दिन 4 जून को सड़कों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि भीड़ पर काबू नहीं किया जा सका था.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *