पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार (6 सितंबर) को इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन बैठक में हिस्सा लेंगे. इंडोनेशिया जाने से पहले पीएमओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान जारी किया.

उसमे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर आसियान संबंधी बैठकों में भाग लेंने के लिए जकार्ता जा रहा हूं. पीएम ने आगे कबा कि मैं आसियान के नेताओं के साथ भारत की साझेदारी की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हैं. जो अब अपने चौथे दशक में प्रवेश कर चुकी है. ”

पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कुछ कहा?

“प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आसियान के साथ जुड़ाव भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. पिछले साल हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी से हमारे संबंधों में नई गतिशीलता आई है. इसके बाद पीएम 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे.

उन्होंने कहा कि ये मंच खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित क्षेत्र के लिए महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करता है. मैं इन वैश्विक चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग उपायों पर अन्य ईएएस नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं.

पिछले साल की इंडोनेशिया की यात्रा को किया याद ओर

पिछले साल बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया की अपनी यात्रा को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा से आसियान क्षेत्र के साथ भारत के संबंध और गहरे होंगे. जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए पीएम मोदी की जकार्ता यात्रा को संक्षिप्त यानि छोटा रखा गया है.

कुछ इस प्रकार है पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे जकार्ता पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 7 बजे वह आसियान भारत शिखर सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे और शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. 8:45 बजे वह पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.

गुरुवार संध्या को होगी वापसी

इस बैठक के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम लगभग 6:45 बजे दिल्ली में उतरेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 8 सितंबर को दिल्ली में 3 देशों के राष्ट्रअध्यक्षों के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक भी शामिल है.

आप को बता दें कि, इंडोनेशिया आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. आसियान में भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश संवाद भागीदार हैं.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *