उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई. जिससे लोग दहशत में आ गए हैं. वही आग अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर बने महिला वार्ड और आईसीयू में लगी थी. जिससे पूरे फ्लोर में धुआं फैल गया. लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता, अस्पताल कर्मचारियों की चफलता और प्रशासनिक अधिकारियों के मैनेजमेंट से तत्काल 200 मरीजों को निकाल लिया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. वही अस्पताल में लगी आग के दौरान के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसे देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे मरीजों की जान बचाई गई.

लखनऊ फायर ब्रिगेड के सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया है कि हमें रात 9:44 बजे सूचना मिली और सूचना मिलते ही हमारी पूरी टीम मौके पर पहुंच गई थी. जब टीम यहां पहुंची तो देखा कि आग के दहशत के चलते कई लोग इधर उधर भाग रहे थे. जबकि कुछ लोग अस्पताल की खिड़कियों से बाहर झांक रहे थे और कूदने का प्रयास कर रहे थे. इसके अलावा कुछ लोग सीढ़ियों से भी भाग रहे थे.

मौके पर पहुंचने के बाद जब हमारी टीम ने देखा कि यहां स्थिति गंभीर है और लोग खिड़कियों से कूदेंगे तो जान जा भी सकती है. ऐसे में टीम कई भागों में बंट गई थी. इसके बाद टीम के कुछ लोगों को सीढ़ियों से निकाली और कुछ लोगों को रस्सी की मदद से निकाला. वहीं, इस दौरान टीम के बाकी साथियों ने आग बुझाने का काम किया है.  टीम ने सिर्फ 30 मिनट में ही आग बुझा दिया था.

लखनऊ

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में रेस्क्यू के दौरान तोड़ दिए गए थे शीशे

सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया है कि रेस्क्यू के दौरान हमारी टीम ने अस्पताल में लगे शीशे को तोड़ दिया था. जिससे क्रॉस वेंटिलेशन बना और रेस्क्यू कार्य में और तेजी आई थी. और साथ ही क्रॉस वेंटिलेशन से मरीजों का दम भी नहीं घुटा . जिससे सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया था. वही आग अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर लगी थी. सिर्फ धुआं अस्पताल के सभी फ्लोर पर पहुंच गया था. जिससे लोगों को लगा कि पूरे अस्पताल में आग लग गई है. लेकिन आग सिर्फ सेकेंड फ्लोर तक ही थी.

लखनऊ

जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी अय्यर ने कहा, “जैसे ही हमें लोकबंधु अस्पताल में आग की सूचना मिली, हमने अग्निशमन और बचाव विभाग की एक टीम को भेजा है. उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया. आग से आईसीयू (ICU) , एक महिला वार्ड और एक अन्य वार्ड प्रभावित हुआ है. इन वार्डों से सभी मरीजों को बचा लिया गया है. उन्हें 3 अस्पतालों में रेफर किया गया है… अभी स्थिति नियंत्रण में है…”

एक के बाद एक मरीज का किया गया रेस्क्यू

आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों की मदद से एक के बाद एक मरीजों का रेस्क्यू कर लिया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीजों को वेंटिलेटर के माध्यम से भी निकाला जा रहा है. इसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *