केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार उन लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है, जो पर्यटक के रूप में या शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और व्यवसाय के लिए भारत आना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा है कि जो लोग खतरा पैदा करते हैं, उनसे गंभीरता से निपटा जाएगा. उन्होंने लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान ये टिप्पणी की है.

सदन में अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ उन लोगों को भारत आने से रोकेगी जिनके भारत आने के इरादे दुर्भावनापूर्ण हैं, उन्होंने कहा कि देश कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है. वही जो लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं, उन्हें देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. देश कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है.अगर कोई देश के विकास में योगदान देने के लिए देश में आता है, तो उसका हमेशा ही स्वागत है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रस्तावित कानून देश की सुरक्षा को मजबूत करेगा, अर्थव्यवस्था और व्यापार को बढ़ावा देगा, साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को प्रोत्साहित करेगा. वही उन्होंने यह भी कहा है कि माइग्रेशन बिल यह सुनिश्चित करेगा कि देश को भारत आने वाले हर विदेशी के बारे में नवीनतम जानकारी मिले.

म्यांमार और बांग्लादेशियों से रोहिंग्याओं द्वारा भारत में अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि निजी लाभ के लिए भारत में शरण लेने वाले ऐसे लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे देश असुरक्षित हो गया है. वही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर घुसपैठिए भारत में अशांति फैलाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

‘ये विधेयक देश की सुरक्षा को मजबूत करेगा’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ये विधेयक देश की सुरक्षा को मजबूत करेगा और 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे विकसित देश बनने में मदद करेगा. वही उन्होंने कहा है कि मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश में आने वाले हर विदेशी के बारे में हमारे पास नवीनतम जानकारी होगी.

उन्होंने कहा कि मैं उन सभी का स्वागत करता हूं जो पर्यटक के रूप में, शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य सेवा के लिए, अनुसंधान एवं विकास के लिए, व्यापार आदि के लिए भारत आना चाहते हैं, लेकिन जो लोग देश के लिए खतरा बनकर आते हैं, हम उन पर कड़ी नजर रखेंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ को लेकर TMC पर बोला हमला

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली ममता सरकार पर अवैध घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर 450 किलोमीटर की बाड़ लगाने का काम लंबित है, क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके लिए जमीन नहीं दी है. उन्होंने कहा कि जब भी बाड़ लगाने की प्रक्रिया पूरी होती है, तो बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी और धार्मिक नारे लगाने लगते हैं. 450 किलोमीटर के बॉर्डर पर बाड़ लगाने का काम इसलिए पूरा नहीं हो पाया है, क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार घुसपैठियों पर मेहरबान है. वही उन्होंने कहा है कि लगभग 2,200 किलोमीटर बॉर्डर एरिया में से केवल 450 किलोमीटर क्षेत्र ही बाड़ लगाने के लिए बचा है. आप को बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार बाड़ लगाने के काम के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करा रही है.

‘हम अगले साल बंगाल में सरकार बनाएंगे’

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को 11 पत्र लिखने और इस मुद्दे पर राज्य के अधिकारियों के साथ 7 दौर की बातचीत करने के बावजूद बाड़ लगाने का काम लंबित है. उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध माइग्रेशन सिर्फ उसी क्षेत्र से हो रहा है, राज्य सरकार घुसपैठियों के लिए आधार कार्ड सुनिश्चित कर रही है और वे देश के विभिन्न हिस्सों में फैल रहे हैं. उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना में सबसे अधिक अवैध आधार कार्ड पाए गए, लेकिन, चिंता न करें, हम अगले साल बंगाल में सरकार बनाएंगे और शेष क्षेत्र में बाड़ लगाई जाएगी.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों पर TMC का पलटवार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार पर अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने के आरोपों का जवाब देते हुए टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हम किसी भी अवैध प्रवासी को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहे हैं, केंद्र सरकार केवल पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. वही सांसद ने कहा है कि कुछ अन्य राज्य अवैध घुसपैठियों को शरण दे सकते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल ऐसा नहीं कर रहा. बीजेपी (BJP) झूठ फैला रही है क्योंकि उनकी नजर बंगाल चुनावों पर है, लेकिन वे हारेंगे.

केंद्रीय
टीएमसी सांसद सौगत रॉय
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *