India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. दोनों ही टीमों के बीच फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट दिया है. वही न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53) और डेरिल मिचेल (63) ने अर्धशतक जड़े.

आईसीसी

वही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही. रचिन रवींद्र और विल यंग ने मिलकर 7.5 ओवरों में 57 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप के दौरान रवींद्र का कैच पहले मोहम्मद शमी और फिर श्रेयस अय्यर ने छोड़ा. भारत को आखिरकार पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई, जिन्होंने विल यंग (15) को एलबीडब्ल्यू आउट किया. फिर कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र के रूप में भारत को दूसरी सफलता दिला दी, जो बोल्ड हुए. रवींद्र ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. कुलदीप ने इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन को भी चलता किया, जो रिटर्न कैच थमा बैठे. केन विलियमसन (11) के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन था. इसके बाद डेरिल मिचेल और टॉम लैथम ने कीवी पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 33 रनों की पार्टनरशिप की. रवींद्र जडेजा ने लैथम (14) को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. 108 रनों पर चौथा विकेट गिरने के बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. फिलिप्स स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गुगली को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए. फिलिप्स ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 52 गेंदों पर 34 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के कुछ देर बाद डेरिल मिचेल ने 91 गेंदों पर फिफ्टी कर ली. मिचेल कुल मिलाकर 63 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल ने 101 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए. मिचेल को मोहम्मद शमी ने कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया.

भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पराजित किया था. वही दूसरी ओर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. वही भारतीय टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरी, जिसने उसे पिछले दो मैचों में जीत दिलाई थी. भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, 1 विकेटकीपर बल्लेबाज, 1 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 1 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और 2 विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है. दूसरी ओर कीवी टीम में तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की एंट्री हुई. मैट हेनरी इंजरी के चलते इस मुकाबले से बाहर रहे.

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल मैच प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव .

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ,विलियम ओरोर्के, काइल जेमिसन .

भारत-न्यूजीलैंड H2H

कुल वनडे मैच: 119
भारत जीता: 61
न्यूजीलैंड जीता: 50
बेनतीजा:7
टाई:1

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *