आंवला इन लोगों के लिए ज़हर है, भूलकर भी न करें सेवन !Amla khane ke nuksan !
आंवला को आयुर्वेद में अमृत माना जाता है क्योंकि यह हमारे इम्यूनिटी बढ़ाने, बालों और त्वचा को हेल्दी रखने और पाचन सुधारने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कुछ लोगों के लिए आंवला ज़हर साबित हो सकता है? अगर आपको कुछ विशेष समस्याएं हैं, तो आंवले का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि आपको इनमें से कोई समस्या है, तो आंवला का सेवन करने से बचें।
- लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) वाले लोग
आंवला नेचुरली ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है। अगर आप डायबिटिक हैं और पहले से ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की दवाएं ले रहे हैं, तो आंवला आपके शुगर लेवल को बहुत ज्यादा गिरा सकता है, जिससे कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं।
क्या करें?
✔ डॉक्टर की सलाह लेकर ही आंवला खाएं।
✔ आंवला जूस पीने से बचें।
यह भी पढ़े : खाली पेट इलायची खाने के फायदे, क्या आपको पता है -जानें
- लो ब्लड प्रेशर (Hypotension)
आंवला का सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, जो हाई बीपी वालों के लिए फायदेमंद है। लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, उनके लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है।
क्या करें?
✔ बीपी लो होने पर आंवला खाने से बचें।
✔ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
- एसिडिटी या पेट की समस्याएं से ग्रसित लोग
आंवला का नेचर एसिडिक (खट्टा) होता है। अगर आपको गैस, एसिडिटी, पेट में जलन या अल्सर की समस्या है, तो आंवला आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
क्या करें?
✔ ज्यादा मात्रा में आंवला खाने से बचें।
✔ आंवला खाली पेट न खाएं।
- किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) वाले लोग
आंवला में ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है। यदि आपको पहले से ही पथरी की दिक्कत है, तो आपके लिए आंवला हानिकारक हो सकता है।
क्या करें?
✔ आंवले का सेवन सीमित मात्रा में करें।
✔ अधिक पानी पिएं, ताकि शरीर में ऑक्सालेट जमा न हो।
5. लिवर में खराबी
लिवर खराब होने की स्थिति में आंवला का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि, आंवला का सेवन करने से लिवर एंजाइम्स का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए इस स्थिति में आंवला का सेवन सीमित मात्रा में कर दें।
क्या करें?
✔ आंवला का सेवन सीमित मात्रा में करें।
6. ब्लड डिसऑर्डर
जो लोग ब्लड- रिलेटेड डिसऑर्डर से पीड़ित हैं, उन्हें आंवले का सेवन करना से बचना चाहिए. क्योंकि, आंवले में ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड को पतला कर सकता है.
क्या करें?
✔ बिना डॉक्टर की सलाह लिए आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए.
- ड्राई स्किन है तो
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आंवला का सेवन स्किन में ड्राइनेस अधिक बढ़ सकती है. कई बार तो आंवला का अधिक मात्रा में सेवन से ड्राईनेस इतनी बढ़ जाती है कि बालों का झड़ना, खुजली, अत्यधिक रूसी होने लगती है.
क्या करें?
✔ आंवला का अधिक मात्रा में सेवन न करें।
- प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
प्रेग्नेंसी के दौरान अत्यधिक आंवला खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी यह ज्यादा मात्रा में नुकसानदायक हो सकता है।
क्या करें?
✔ गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बिना आंवला का सेवन न करें।
✔ जरूरत से ज्यादा आंवला का सेवन करने से बचें।
9.सर्जरी के दौरान न खाएं आंवला
अगर आपकी सर्जरी हो रही है या होने वाली है, तो इस स्थिति में आंवला का सेवन करने से बचें। क्योंकि, आंवला का सेवन करने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है, जिस कारण सर्जरी के दौरान आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आपकी सर्जरी हो रही है, तो आंवला का सेवन न करें।
क्या करें?
✔ सर्जरी से पहले आंवला का सेवन न करें।
यह भी पढ़े : एंग्जायटी “Anxiety” क्या है?- जाने क्या हैं इसके कारण, सामान्य लक्षण, प्रकार और इलाज..
आंवला खाने का सही तरीका
अगर आपको ऊपर दी गई कोई समस्या नहीं है, तो भी आंवला सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करना जरूरी है।
- दिन में 1-2 आंवले से ज्यादा न खाएं।
- आंवला हमेशा संतुलित मात्रा में लें।
- ज्यादा एसिडिटी से बचने के लिए आंवला शहद या गुड़ के साथ खाएं।
जहां आंवला सेहत के लिए फायदेमंद है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के आंवला न खाएं। सेहत से जुड़ी किसी भी चीज़ का ज्यादा या गलत तरीके से सेवन हमेशा नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़े : टीनएजर्स और बच्चों में नजर आने वाली मानसिक समस्याएं और जाने – क्या हैं इनका इलाज ..
Note :-
सुझाव:- यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|
|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल (आलेख ), लेख “Amla khane ke nuksan” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को स्वास्थ्य (Health) के विषय में पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये ।|अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..
By: KP
Edited by: KP