PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी यानी आज ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे करीब 11 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा– मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

ओडिशा में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्घाटन

प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। वही ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित इस प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन (ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट) का उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र के साथ-साथ भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना भी है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें जीवंत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने में राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन 28 से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह उद्योग जगत के लीडर्स, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। इस सम्मेलन में सीईओ और नेताओं की गोलमेज बैठकें, क्षेत्रीय सत्र,बी2बी बैठकें और नीतिगत चर्चाएं होंगी।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
ओडिशा के बाद प्रधानमंत्री मोदी देहरादून पहुंचेंगे। यहां वे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के दौरान राज्य में इन खेलों की मेजबानी की जा रही है। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश भी हिस्सा लेंगे। 17 दिनों तक चलने वाले इस खेल में 35 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 33 खेलों में पदक भी दिए जाएंगे, जबकि दो खेल प्रदर्शनी खेल होंगे। योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।

ग्रीन गेम्स इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का मुख्य विषय

वही,इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का मुख्य विषय “ग्रीन गेम्स” (हरित खेल) है। इस आयोजन स्थल के पास स्पोर्ट्स फॉरेस्ट नामक एक विशेष पार्क विकसित किया जाएगा, जहां एथलीटों और मेहमानों द्वारा 10,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। एथलीटों को दिए जाने वाले पदक और प्रमाण पत्र पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से बनाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *