Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में गोलीबारी की घटना सामने आई है. वही गोलियां तब चली है जब सेना का जॉइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा था. सोपोर के गुज्जरपेटी जालुरा में आतंकी के छिपे होने की आशंका है, और बताया जा रहा है को दो आतंकी को घेर लिया गया है. बारामूला जिले के सोपोर में 22 आरआर, सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन और पुलिस की टीम सर्च अभियान के लिए पहुंची थी.

वही,गोलीबारी के बाद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, और आतंकी और सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक इस अभियान में किसी के हताहत होने की कोई भी खबर नहीं है.

जम्मू

जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड से हमला करने वाले आतंकी गिरफ्तार किए गए

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार चल रहा है. इस बीच 7 जनवरी को 163 टेरिटोरियल आर्मी पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में शामिल तीन आतंकियों को 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने गिरफ्तार आतंकियों के पास से कथित तौर पर एक हैंड ग्रेनेड, एक एके सीरीज राइफल, एक पिस्तौल, 250 जिंदा एके राउंड और 21 जिंदा पिस्तौल राउंड बरामद किए थे.

सोपोर से भी आतंकियों की गिरफ्तारी

इससे पहले 21 दिसंबर की शाम को सोपोर के डांगीवाचा इलाके में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. इन्हें सोपोर के रफियाबाद इलाके के यारबुग में से गिरफ्तार किया गया था. सूत्रों ने तब बताया था कि उनके पास से एक पिस्तौल, पांच 9mm राउंड, दो ग्रेनेड और 10,600 रुपये कैश बरामद किए गए.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी की इनामी आतंकियों की तस्वीर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को किश्तवाड़ जिले में सक्रिय चार आतंकवादियों की तस्वीरें जारी कीं और उनके बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 5-5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। सैफुल्लाह, फरमान, आदिल और एक अन्य आतंकवादी, जिसे बाशा माना जा रहा है, की तस्वीरें उर्दू और अंग्रेजी दोनों में पोस्टर के माध्यम से सार्वजनिक की गईं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बनेरहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *