गिद्धौर/जमुई। सामाजिक सत्कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाली संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन द्वारा रविवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर के वार्ड संख्या 12 भौराटांड़ महादलित टोला में जरूरतमंदों में वस्त्रदान किया गया।

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर के वार्ड सदस्य अजीत कुमार यादव की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

इसकी अगुवाई वार्ड सदस्य अजीत कुमार यादव एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम ने की। इस दौरान 20 महिलाओं में साड़ी, 10 पुरूषों में कुर्ता पायजामा, 15 बच्चों में फूल स्वेटर और हाफ स्वेटर एवं 5 जरूरतमंदों में मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस दौरान वार्ड सदस्य अजीत कुमार यादव ने कहा कि मिलेनियम स्टार फाउंडेशन द्वारा मानव सेवा में अनूठा काम किया जा रहा है। इससे जरूरतमंदों को सीधा लाभ भी मिल रहा है।

गिद्धौर
वार्ड सदस्य अजीत कुमार यादव की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच चलाया जा रहा वस्त्रदान अभियान : अभिषेक

वहीं मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के जमुई जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा कि फाउंडेशन के द्वारा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच वस्त्रदान अभियान चलाया जा रहा है। जिस कड़ी में भौराटांड़ महादलित टोला में वस्त्रदान कार्यक्रम किया गया। कपड़े पाकर जरूरतमंदों में प्रसन्नता नजर आई। इस दौरान रौशन बरनवाल, सिद्धार्थ कुमार, विकास कुमार पासवान, अजय पासवान मौजूद रहे।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *