IND Vs AUS Test Match : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है. वही इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के शतक (140 रन) की बदौलत अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए. वही जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 369 रनों पर ही सिमटी. यानी कि अब ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 105 रनों की बढ़त मिली है. वही भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में नीतीश रेड्डी ने शानदार 114 रन बनाए.

वही जब दूसरी पारी शुरू हुई, तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गदर ही काट दिया. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक तगड़े झटके दिए. इसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 91 रनों पर ही छह विकेट गंवा दिए है. वही बुमराह ने इन छह में से चार विकेट झटके. इस दौरान बुमराह ने ट्रेविस हेड को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच आउट कराकर इतिहास अब रच दिया. जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए है.

वही बूम बूम बुमराह गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. ओवरऑल जसप्रीत बुमराह इस मामले में चौथे अभी नंबर पर हैं. बुमराह ने 200 टेस्ट विकेट लेने के लिए कुल 8484 गेंदें ली हैं. वकार यूनुस (पाकिस्तान), डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) और कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) बुमराह से इस मामले में सबसे आगे हैं.

सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट (गेंदों के हिसाब से) इस प्रकार है

7725 वकार यूनुस
7848 डेल स्टेन
8153 कगिसो रबाडा
8484 जसप्रीत बुमराह

वही देखा जाए तो टेस्ट मैचों के लिहाज से जसप्रीत बुमराह सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर क़ाबिज़ हैं. हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने भी 44वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे. भारतीयों में केवल आर. अश्विन ही जसप्रीत बुमराह से तेज 200 विकेट लेने में सफल रहे हैं. वही अश्विन ने 38वें टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी.

भारत
पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवीचंद्रन अश्विन

इस मामले में भारत के जसप्रीत बुमराह निकले सबसे आगे

वही 200 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में अब बूम बूम बुमराह यानी जसप्रीत बुमराह का एवरेज सबसे बेहतर है. वही इस मामले में बुमराह ने वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर और कर्टली एम्ब्रोस की तिकड़ी को भी अब पीछे छोड़ दिया है. वही भारतीय गेंदबाज बुमराह ने अब तक 44 टेस्ट मैचों में 19.38* की औसत से 202* विकेट लिए हैं.

बेस्ट टेस्ट औसत (न्यूनतम 200 विकेट)

जसप्रीत बुमराह (भारत)- 202* विकेट (19.38श्र औसत)
मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज)- 376 विकेट (20.94 औसत)
जोएल गार्नर (वेस्टइंडीज)- 259 विकेट (20.97 औसत)
कर्टली एम्ब्रोस (वेस्टइंडीज)- 405 विकेट (20.99 औसत)
फ्रेड ट्रूमैन (इंग्लैंड)- 307 विकेट (21.57 औसत)
ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)- 563 विकेट (21.64 औसत)

MCG टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड.

MCG टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान),विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप,वॉशिंगटन सुंदर,  जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *