OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुग्राम मेदांता में उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, 3-4 साल से मेदांता में ही इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 पर मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है।

हरियाणा के सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म

वही पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को ओम प्रकाश चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, और जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही अपने पद से हटा दिया गया था। हालांकि ओमप्रकाश चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। वही 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने मुख्यमंत्री पद संभाला था। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

ओमप्रकाश चौटाला को विरासत में मिली सियासत

वही हरियाणा और देश की सियासत में चौधरी देवीलाल ताऊ बहुत ही मशहूर रहे. वह देश के उप प्रधानमंत्री पीएम भी रहे. वही देवीलाल की 5 संतानों में चार बेटों में ओमप्रकाश चौटाला भी एक थे. वही उनके बाकी बेटों का नाम प्रताप चौटाला, रणजीत सिंह और जगदीश चौटाला है. जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे. ओमप्रकाश 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री रहे. 1991 में लोकसभा चुनाव हारे और यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा भी समाप्त हो गई. 1999 में ओमप्रकाश चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई. 2005 तक वे हरियाणा के सीएम बने. 2001 में देवीलाल का देहांत हो गया था. ओमप्रकाश चौटाला चार बार हरियाणा के सीएम रहे.

87 साल की उम्र में पास की थी 10वीं-12वीं की परीक्षा

आप को बता दें कि,ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी. वही चौटाला ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे. वही अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था. वह अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था, जिसमें उन्होंने 88% अंक प्राप्त किए थे. ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी.

कैसा है ओमप्रकाश चौटाला का पारिवारिक स्ट्रक्चर

ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं. अजय चौटाला और अभय चौटाला. वही अजय चौटाला और अभय चौटाला के दो-दो बेटे हैं. अजय चौटाला के बेटों का नामा दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला है. वही दोनों ही अभी राजनीति में हैं. वहीं, अभय चौटाला के बेटों का नाम कर्ण चौटाला और अर्जुन चौटाला है. ये दोनों भी राजनीति में सक्रिय हैं.

मुख्यमंत्री सैनी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

हरियाणा
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया दुख

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और आईएनएलडी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘कांग्रेस की राजनीति में वे बहुत लंबे समय तक साथ रहे। विधानसभा में भी हम साथ रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में जनता की सेवा की है। अभी तो वे राजनीति में भी सक्रिय थे। वे बहुत अच्छे व्यक्ति थे। हमारे संबंध बहुत अच्छे थे। वे मेरे बड़े भाई की भूमिका में थे।’

हरियाणा
पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र सिंह हुड्डा

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *