India Vs South Africa 4th T20I Match LIVE Score Update: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जा रहा है. जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में हो रहे इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. इसके बाद इंडिया की टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने 284 रनों का विशाल टारगेट दिया.

संजू सैमसन और तिलक वर्मा के शतकों से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय
भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन शतक लगाने के बाद ख़ुशी जाहिर करते हुए

मैच में आज भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (36) ने ओपनिंग में 73 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. इसके बाद संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर रिकॉर्ड 93 गेंदों पर नाबाद 210 रनों की साझेदारी कर डाली. और संजू सैमसन ने 51 बॉल और तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक जड़ दिया.
संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रनों की आतिशी पारी खेली. ओर जबकि तिलक ने 47 गेंदों पर 120 रन धमाके दार पारी खेली. संजू सैमसन का यह टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा, जो उन्होंने पिछले 5 मैचों में जमाए हैं. दूसरी ओर तिलक वर्मा का यह लगातार दूसरा शतक रहा है. उन्होंने भी यह दोनों ही सेंचुरी इसी सीरीज में लगातार लगाई हैं. जबकि अफ्रीकी टीम के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपम्ला ने लिया है.

भारतीय
भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा शतक लगाने के बाद ख़ुशी जाहिर करते हुए

टी20 इतिहास में पहली बार ICC फुल नेशन मेंबर टीमों के बीच में किसी भी टीम के दो बल्लेबाजों ने एक साथ शतक जमाए हैं. यह इतिहास में दर्ज हो गया है. ओवरऑल इस फॉर्मेट में ऐसा केवल तीसरी बार हुआ है. दूसरा रिकॉर्ड भारतीय टीम ने इस मैच में 1 विकेट पर 283 रन बनाए है. यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2 अक्टूबर 2022 को 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे.

भारतीय टीम की नजरें अब सीरीज जीतने पर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड हमेशा ही काफी धाकड़ रहा है. वही पिछली 5 सीरीज से इंडियन टीम अभी तक हारी नहीं है. वही इस तरह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ अजेय रथ पर सवार भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतती है, तो 3-1 से सीरीज जीत लेगी.

यदि आज अगर हार मिलती है, तो सीरीज बराबरी पर रहेगी. ऐसे में भारतीय टीम का अजेय रथ ऐसे ही बरकरार ही रहेगा. आप को बता दें कि भारतीय टीम ने मौजदूा सीरीज का पहला मैच 61 और तीसरा मुकाबला 11 रनों से जीता था. इस तरह टीम ने सीरीज में 2-1 से अभी बढ़त बनाई है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का यह धांसू रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ पिछली 5 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से दो में हिंदुस्तान की टीम को जीत मिली है. जबकि 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं है.

इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 सीरीज जीती हैं. 3 सीरीज ड्रॉ पर रही हैं. भारतीय टीम को आखिरी बार अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से ही टीम हारी नहीं है. अब भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है.

टी20 मैचों में भी भारतीय टीम बेमिसाल

वही आप को बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसके घर में दोनों ही मामलों में भारतीय टीम का टी20 मैचों में रिकॉर्ड बहुत ही धांसू है. वहीं दोनों ही टीमों के बीच अब तक 30 टी20 मैच हुए, जिसमें भारत ने 17 जीते और 12 हारे हैं. जबकि साउथ अफ्रीका में इंडियन टीम ने कुल 18 टी20 मैच खेले, जिसमें 12 मैचों में जीते और सिर्फ 5 हारे हैं. इसी देश में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था

भारत-अफ्रीका के बीच टी20 में हेड-टु-हेड

कुल टी20 मैच: 30
भारत जीता: 17
साउथ अफ्रीका जीता: 12
बेनतीजा: 1

अफ्रीका में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड

कुल टी20 मैच: 18
जीते: 12
हारे: 5
बेनतीजा: 1

भारत-साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीकी टीम: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, एंडिले सिमेलाने, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी और लुथो सिपम्ला.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *