Haryana Exit Poll Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार को समाप्त हो गई है। इसके बाद आई बारी सभी न्यूज़ टीवी चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स की बारी थी। सभी टीवी चैनलों की एग्जिट पोल में एक ही सामान बात नजर आई और वो है कांग्रेस की प्रदेश में 10 साल बाद वापसी, और वो भी बंपर वापसी। बीजेपी की करारी हार के संकेत मिल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी जीरो सीट पर सिमट सकती है। हालांकि पूरी तस्वीर तो 8 अक्टूबर को मतगणना के दिन ही साफ हो पाएगी।

बीजेपी को एंटी इंकमबेंसी और गलत नीतियों से जूझना पड़ा

इन सभी एग्जिट पोल में एक दूसरी चीज तो जो साफ नजर आ रही है वो है क्षेत्रीय दलों का बेहतर प्रदर्शन। वहीं इनेलो और बसपा गठबंधन को कुछ सीटें भी मिल सकती हैं। इसके अलावा जेजेपी और आजस के गठबंधन को भी कुछ सीटें मिल सकती हैं। ये सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि प्रदेश में बीजेपी को एंटी इंकमबेंसी और गलत नीतियों से खूब जूझना पड़ा है।

हरियाणा

हरियाणा में सभी पार्टियों का अपना-अपना दावा- जीतेंगे तो हम ही

हरियाणा के 1031 उम्मीदवारों कि किस्मत कल ईवीएम में कैद हो चुकी है, अब 8 अक्टूबर को पता चलेगा कि किसकी किस्मत चमकी और किसकी फूटेगी। वैसे एक्जिट पोल के बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा तो कर रही हैं। वहीं अब यह देखना रोचक होगा कि कहीं कोई छोटी पार्टी किंग मेकर की भूमिका में आई तो फिर क्या होगा। हालांकि कि इस बार प्रदेश में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में रहा।

हरियाणा

किसके एक्जिट पोल में किसको कितनी सीटें?

ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल

ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में इस बार बीजेपी को करारा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। एजेंसी ने बीजेपी को 27, कांग्रेस को 57 और अन्य को 6 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

पीपुल्स पल्स

पीपुल्स पल्स के मुताबिक बीजेपी को 20-32 तो कांग्रेस को 49-61 सीट आती दिखाई दे रही हैं। वहीं जजपा गठबंधन को एक, इनेलो को दो से तीन तो अन्य के खाते में तीन से 5 सीट मिलती नजर आ रही हैं।

रिपब्लिक पी-मार्क

रिपब्लिक पी-मार्क के सर्वे के अनुसार हरियाणा में बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। एजेंसी ने बीजेपी को 27 से 37, कांग्रेस को 51 से 61 तो अन्य के खाते में तीन से 6 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

पोल स्ट्रैटजी

पोल स्ट्रैटजी के मुताबिक भी बीजेपी सत्ता से बाहर हो रही है। एजेंसी ने केवल 23 से 33 सीट की उसके खाते में आने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 53 से 63 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं अन्य के खाते में तीन से पांच सीट जाती दिख रही हैं।

जिस्ट टीआईएफ रिसर्च

जिस्ट टीआईएफ रिसर्च के मुताबिक भी कांग्रेस हरियाणा में वापसी करती हुई दिख रही है। एजेंसी ने पार्टी को 45 से 53 सीट मिलने का अनुमान जताया है। वहीं बीजेपी को 29 से 37 सीट पर ही सिमटते हुए दिखाया है। साथ ही इनेलो को शून्य से दो और अन्य के खाते में चार से छह सीट जाने का अनुमान जताया है।

आज तक सी वोटर

आज तक सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाया है। एजेंसी ने पार्टी के खाते में 50 से 58 सीट दिखाई है। वहीं बीजेपी 20 से 28 सीट पर सिपटती हुई नजर आ रही है। जजपा गठबंधन को शून्य से दो और अन्य के खाते में 10 से 14 सीट आती नजर आ रही है।

एक्सिस माय इंडिया ने भी माना, कांग्रेस पार्टी की वापसी तय

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक बीजेपी को 23, कांग्रेस को 59, जजपा को शून्य, इनेलो गठबंधन को दो और अन्य को छह सीट मिलती हुई नजर आ रही है।

रिपब्लिक मैट्रिज के पोल में भी कांग्रेस पार्टी को बढ़त
रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55-62 तो अन्य के खाते में दो से पांच सीट आती दिख रही हैं।

अब 8 अक्टूबर को देखना दिलचस्प होगा कि किसके सर सजेगा ताज और किसे मिलेगी हार.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *