Team India Squad Announced For T20 Series: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का आज ऐलान कर दिया गया है. वही भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 28 सितंबर (शनिवार) को टीम का ऐलान किया. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. वहीं तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी भी टीम में एंट्री हुई है. ईशान किशन को फिर निराशा हाथ लगी है और उन्हें टी20 शामिल नहीं किया गया है भारत-बांग्लादेश के बीच. वही टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है.

बांग्लादेश

तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी भी टीम में एंट्री

रफतार के किंग मयंक यादव पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं. वही मयंक यादव ने आईपीएल (IPL) 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तूफानी गेंदबाजी की थी. मयंक यादव 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. वही मयंक यादव हांलांकि इंजरी के चलते आईपीएल के बीच सीजन से ही बाहर हो गए थे, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. वही नीतीश कुमार रेड्डी को भी पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है.

बांग्लादेश
नितीश कुमार रेड्डी

वरुण चक्रवर्ती की तीन साल बाद वापसी, नीतीश कुमार भी टीम में

सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर्स अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में वापस आए हैं. अभिषेक को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए नहीं चुना गया था. दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक 15 सदस्यीय टीम में नामित सलामी बल्लेबाज हैं, जिसका मतलब है कि वो संजू सैमसन के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तीन साल बाद भारत की टी20 टीम में लौटे है. वरुण आखिरी बार 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेले थे.

शुभमन गिल-ऋषभ पंत को दिया गया आराम

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह जैसे धुरंधरों को जगह नहीं मिली है. इन खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ऐसा हुआ है. ये खिलाड़ी फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं. फिर उन्हें 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग लेना है.

बांग्लादेश

बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव.

भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20- ग्वालियर- 6 अक्टूबर से
दूसरा टी20- दिल्ली- 9 अक्टूबर से
तीसरा टी20- हैदराबाद- 12 अक्टूबर से
तीनों टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *