AVN News Desk Noida Utter Pradesh : पूर्वांचल में कभी जिस मुख्तार अंसारी के इशारे पर सरकारें अपना निर्णय बदल लेती थीं, आज उसी मुख्तार अंसारी का बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कहते हैं एक ना एक दिन वक्त जरूर बदलता है। ये वक्त ही है कि किसी को अर्श तो किसी को फर्श पर ला पटकता है। हम बात कर रहे हैं बाहुबली मुख्तार अंसारी की। पूर्वांचल में कभी जिस मुख्तार अंसारी के इशारे पर सरकारें अपना निर्णय बदल लेती थीं, आज उसी मुख्तार का बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार को इस बात की जानकारी दे दी गई है। देर रात परिवार यहां पहुंचेगा, फिर पांच डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद मुख्तार का शव परिवार सौंप दिया जाएगा।
अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी को पहली बार उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इससे पहले उसे अधिकतम 10 साल की सजा मिली थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब की रोपड़ जेल से वापस यूपी आने के बाद मुख्तार पर कानून का शिकंजा कसता चला गया। उसे डेढ़ साल के भीतर आठ बार अलग-अलग अदालतों ने सजा सुनाई, जिससे दो बार आजीवन कारावास की सजा भी शामिल थी। इससे उसका जिंदा जेल से बाहर आना नामुमकिन हो गया था।
मुख्तार अंसारी की सबसे बड़ी बेबसी के पीछे की मैन वजह पारिवारिक सदस्यों का जेल में या फिर अलग-अलग मामलों में फरार होना है। मऊ से विधायक बेटा अब्बास अंसारी अभी चित्रकूट जेल में है। उसकी पत्नी निखत अंसारी भी जेल में ही है। पत्नी आफ्शा अंसारी फिलहाल फरार चल रही है। उस पर इनाम घोषित किया जा चुका है। छोटा बेटा उमर अंसारी फिलहाल जमानत पर है।
आप को बता दें गाजीपुर जिले के यूसुफपुर निवासी माफिया मुख्तार अंसारी अपराध की दुनिया में पहली बार नाम वर्ष 1988 में हरिहरपुर के सच्चिदानंद राय हत्याकांड से सामने आया था। कुछ ही वर्षों में पूर्वांचल की तमाम हत्याओं और ठेकेदारी में मुख्तार अंसारी का नाम खुलेआम लिया जाने लगा। सत्ता और प्रशासन का संरक्षण मिलने से मुहम्मदाबाद से निकलकर मुख्तार अंसारी अपराध की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हो गया। करीब 40 साल पहले राजनीति में कदम रखने वाला मुख्तार अंसारी देखते ही देखते प्रभावशाली नेता बन गया। विधानसभा में पूर्वांचल की मऊ सीट से लगातार लोगों की पहली पसंद बनकर पांच बार विधायक बना था।
माफिया मुख्तार अंसारी का जन्म 30 जून 1963 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के युसुफपुर में हुआ था। वह कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुख्तार अहमद अंसारी का पोता था। मुख्तार अंसारी मूल रूप से मखनू सिंह गिरोह का सदस्य था, जो 1980 के दशक में काफी सक्रिय था। मुख्तार अंसारी का यह गिरोह कोयला खनन, रेलवे निर्माण, स्क्रैप निपटान, सार्वजनिक कार्यों और शराब व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में लगा हुआ था। अपहरण, हत्या व लूट सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम भी देता था। जबरन वसूली का गिरोह भी चलाता था।
गाजीपुर, मऊ, वाराणसी और जौनपुर में सक्रियता ज्यादा थी। 20 से भी कम की उम्र में मखनू सिंह गिरोह में शामिल होकर मुख्तार अंसारी अपराध की सीढ़ियां चढ़ता रहा। जमीन पर कब्जा, अवैध निर्माण, लूट, हत्या, सहित अपराध की दुनिया के कुछ शायद ही ऐसे काम होंगे, जिनसे मुख्तार अंसारी का नाम न जुड़ा हो।
वही माफिया मुख्तार अंसारी करीब 18 साल तक जेल के सलाखों के पीछे ही रहा। मऊ में दंगे के बाद मुख्तार अंसारी ने 25 अक्तूबर 2005 को गाजीपुर में आत्म समर्पण किया था और वहीं की जिला जेल में दाखिल हुआ था। मुहम्मदाबाद के फाटक निवासी मुफ्तार अंसारी चार दशक तक जुर्म की दुनिया में रहा। वही इस दौरान कई चर्चित आपराधिक घटनाओं में माफिया मुख्तार अंसारी का नाम आया और जुड़ा। पूर्वांचल में कभी जिस मुख्तार अंसारी के इशारे पर सरकारें अपना निर्णय को बदल लेती थी, आज उसी मुख्तार का अंत भी हो गया।
Lok sabha 2024 : लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है भारत में चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग ने कुछ नियम शर्ते
Election Knowledge : चुनाव में जमानत जब्त उस समय पर होती हैं जब कोई उम्मीदवार कुल वैध मतों का 1/6 हिस्सा प्राप्त करने में नाकाम
लट्ठमार होली : होली का त्योहार वाकई मस्ती और रंग-बिरंगा माहौल का एक त्यौहार है, लेकिन भारत की एक खास जगह है, जहां महिलाएं होली
शुरू करें पानी का बिजनेस कमाए उम्मीद से भी ज्यादा पानी का सबसे तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस |how-to-start-drinking-water-business, complete information| आवश्यक सूचना किसी भी
AVN News Desk New Delhi: पतंजलि एक ऐसी स्वदेशी कंपनी जिसने कुछ सालों के लॉन्च के बाद ही FMCG सेक्टर में तहलका मचा दिया था।
How Get Food License : बिजनेस शुरू करने से पहले, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से लाइसेंस लेना बेहद जरूरी है। यह न
AVN News Sports Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 9वें मुकाबले में आज (28 मार्च) दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR)
AVN News Sports Desk,IPL 2024, MI Vs SRH LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच
Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है जब उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 12,000 रन
AVN News Desk Noida Utter Pradesh : पूर्वांचल में कभी जिस मुख्तार अंसारी के इशारे पर सरकारें अपना
Good Friday 10 Facts : गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है।
AVN News Desk Noida Utter Pradesh : बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का कार्डियक अरेस्ट से निधन
AVN News Desk: मुंबई मायानगरी से एक्टर गोविंदा से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. वह आगमी
AVN News Desk New Delhi: कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं
AVN News Desk New Delhi: पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी का पत्ता काट कर जितिन प्रसाद को
|| ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? ! How to Check your name in voter
Mobile SIM Information : कई बार अक्सर हम अपने परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों को अपने ID के
! हर साल ऐसे कटती है बैंक आपकी जेब, जानें कितने तरह के होते हैं बैंक चार्जेज ..
Good Friday 10 Facts : गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है।
!! Holika Dahan: होलिका दहन क्यों मनाया जाता है, जानिए प्रहलाद, होलिका और हिरण्यकश्यप पौराणिक कथा !! होली
Interesting Facts : श्री रामकृष्ण परमहंस ने बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के एक प्रमुख संत और
Facts of Indian Cinema: 2013 में भारतीय सिनेमा ने 100 वर्षों का सफर तय किया। इस लेख के
Year Ender 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में, तोड कमाई के सारे रिकार्ड? !
Avn News Bollywood: सच्ची कहानियों के सिवाय दर्शकों के दिल को कोई भी कहानी नहीं छूता है। सिनेमा
SSC Govt Job : एसएससी उप-निरीक्षक दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की परीक्षा, CPO SI 2024
AVN News Job : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2024 के लिए विभिन्न पदों पर 12,785
AVN News Delhi Job : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, होम गार्ड के महानिदेशक (डीजीएचजी) द्वारा जारी भर्ती। डीजीएचजी
WhatsApp us